काशी-गंगा थीम पर बनेगा नगर निगम का मिनी सदन भवन, प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

97 करोड़ की लागत से हाईटेक मुख्यालय, एक ही परिसर में मिलेंगी बैंक, पोस्ट ऑफिस व पुलिस चौकी की सुविधाएं

 

वाराणसी। काशी की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाने वाला नगर निगम का नया मिनी सदन भवन जल्द आकार लेने जा रहा है। सिगरा स्थित इस भवन का शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा। करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह जी-प्लस-फोर (चार मंजिला) हाईटेक भवन पूर्वांचल ही नहीं, प्रदेश का सबसे आधुनिक नगर निगम मुख्यालय बनने की तैयारी में है। भविष्य में इसे जी-प्लस-सेवन तक विस्तारित करने का भी प्रावधान रखा गया है।

सीएंडडीएस (जल निगम) द्वारा ईपीसी मोड पर 15 माह में निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। कुल 21,858 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले भवन में प्रशासनिक कार्यों के साथ नागरिक सुविधाओं को एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है। भूतल पर बैंक, डाकघर, पुलिस चौकी, पीआरओ कार्यालय, जन्म-मृत्यु पंजीकरण कक्ष, कंप्यूटर सेल, डाटा सेंटर और कैंटीन की व्यवस्था होगी।

प्रथम तल पर 180 पार्षदों की क्षमता वाला आधुनिक सदन हॉल बनाया जाएगा। द्वितीय तल पर पार्षदों के कक्ष और वीवीआईपी रूम, तृतीय तल पर मीटिंग रूम व टैक्स विभाग तथा चतुर्थ तल पर महापौर, नगर आयुक्त और अपर नगर आयुक्त के कार्यालय के साथ बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल प्रस्तावित है। भवन में लिफ्ट, सर्वर रूम और आधुनिक शौचालय सहित डिजिटल सुविधाओं का विशेष प्रावधान रहेगा।

महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि काशी-गंगा थीम पर आधारित यह भवन आधुनिक तकनीक और परंपरा का संगम होगा तथा बनारस की नई पहचान बनेगा। इससे प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ेगी और आम नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिल सकेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरहुआ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

    अनौरा दासेपुर स्थित श्री साईं सिटी परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश, अतिथियों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। पर्यावरण संरक्षण और…

    नमो घाट से पुराने पुल तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अफसरों ने लिया जायजा

    डीएम और पुलिस आयुक्त ने नाव से किया निरीक्षण, राहत-बचाव कार्यों में तेजी और 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। जिलाधिकारी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरहुआ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

    हरहुआ में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

    नमो घाट से पुराने पुल तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अफसरों ने लिया जायजा

    नमो घाट से पुराने पुल तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अफसरों ने लिया जायजा

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय