चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री को भेजा 5 सूत्रीय मांग पत्र

आठवें वेतन आयोग की समयसीमा तय करने व पुरानी पेंशन बहाली की उठाई मांग

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की जनपद शाखा ने जिलाध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। कर्मचारियों ने वेतन, पेंशन और भत्तों से जुड़े मुद्दों पर शीघ्र निर्णय की मांग की।

जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशें अधिकतम 200 दिनों के भीतर तैयार कर केंद्र सरकार को प्रस्तुत करने की समय सीमा तय की जाए। आयोग गठन में विलंब से कर्मचारियों को मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता (TA) और अन्य वित्तीय लाभों में संभावित नुकसान हो सकता है।

कर्मचारियों ने एनपीएस/यूपीएस के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) का विकल्प देने की मांग की। उनका कहना है कि सेवा के दौरान मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में OPS का लाभ मिलता है, तो यही सुविधा सामान्य सेवानिवृत्ति पर भी लागू की जाए।

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम लाल गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह और जिला मंत्री सभाजीत यादव ने केंद्र और राज्य कर्मचारियों के वेतन ढांचे में समानता की मांग की। कोषाध्यक्ष अजय लाल मौर्य ने पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया, जबकि संरक्षक सरताज सिंह ने सांसदों और विधायकों की तरह कर्मचारियों व अर्धसैनिक बलों को भी पुरानी पेंशन देने तथा निजीकरण रोकने की मांग की।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अमर बहादुर यादव, जिला मंत्री तेज बहादुर, कुलदीप यादव, चन्द्र प्रकाश सिंह, अनामिका सिंह, नितिश कुमार, अशोक कुमार, ज्ञान चन्द्र, प्रमोद शर्मा, विपिन यादव सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत