दरोगा पर जमीन कब्जाने के आरोप में हाईकोर्ट सख्त, एसपी जौनपुर से मांगा जवाब

दो हफ्ते में हलफनामा या पेशी का निर्देश, कब्जे व निर्माण गिराने की भूमिका पर स्पष्टीकरण तलब

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना के एक उपनिरीक्षक पर जमीन कब्जाने के आरोप को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक जौनपुर को दो सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने या स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

न्यायालय ने पूछा है कि संबंधित प्लॉट, जिसका 3 फरवरी 2018 को याची के पक्ष में बैनामा हुआ था, उस पर वर्तमान में किसका कब्जा है। साथ ही यह भी स्पष्ट करने को कहा गया है कि क्या उपनिरीक्षक वीरेंद्र यादव ने निर्माण गिराकर किसी अन्य को कब्जा दिलाने में भूमिका निभाई तथा प्रस्तुत फोटो याची की जमीन का है या बगल की भूमि का।

याची नागेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा व अन्य का आरोप है कि पुलिस उपनिरीक्षक उनकी जमीन हड़पना चाहता है और कम कीमत पर बेचने का दबाव बना रहा है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। याची के अनुसार 15-20 लोगों ने जबरन निर्माण कर गेट लगाकर कब्जा कर लिया है।

वहीं पुलिस की ओर से दी गई रिपोर्ट में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद बताते हुए धारा 170 के तहत कार्रवाई की बात कही गई है। हालांकि न्यायालय ने आरोपों को गंभीर मानते हुए सत्यापन आवश्यक बताया है।

यह आदेश न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन एवं न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान पारित किया। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान