किराए को लेकर नाविकों में खूनी संघर्ष, पांच घायल

गोपी घाट पर ईंट-पत्थर चले, पुलिस ने शांति भंग में किया चालान

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गोमती नदी स्थित गोपी घाट पर बुधवार दोपहर नाव किराए को लेकर दो पक्षों के नाविकों में जमकर मारपीट हो गई। ईंट-पत्थर चलने से पांच लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाल ली।

जानकारी के अनुसार नखास मोहल्ला निवासी शिवम निषाद (18) व प्रदीप निषाद (21) अपनी नाव पर 40 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से सैर करा रहे थे। इसी दौरान आकाश (23), विकास (21) व विकास निषाद (22) 50 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया तय किए थे। किराए के अंतर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नावों में रखे चाकू भी दोनों पक्षों ने उठा लिए थे, लेकिन वार करने से पहले ही पुलिस और कोबरा टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई और पांचों को शांति भंग में निरुद्ध कर चालान कर न्यायालय भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक गोमती नदी में वर्तमान में लगभग 15 नावें संचालित हैं और किराए को लेकर अक्सर नाविकों में विवाद होता रहता है। घाट पर आने वाले लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी घटना हो सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शाहगंज-बलिया पैसेंजर के जंघई तक विस्तार की मांग तेज

    जरौना हाल्ट पर जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में यात्रियों का प्रदर्शन, ट्रेन के परिचालन समय का जनहित में उपयोग करने की उठी आवाज     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय  …

    वरुणा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

    रामपुर के विजय गिर पोखरा के पास नदी में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस; पहचान और घटना की जांच में जुटी   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, रामपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    कार की टक्कर से कांवड़िये की मौत, तीन साथी घायल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    नाग पंचमी पर द्वारिका पहलवान अखाड़े में सजा कुश्ती का रोमांचक दंगल

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    तिरंगे के सम्मान में रामनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    रामबाण के समीप स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सजा बनारस किला