जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्त निर्देश, सीसीटीवी व सुरक्षा व्यवस्था की जांच

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने किसान आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, प्रतापगंज स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा तथा कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया कि शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

इसी क्रम में जोनल एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी विभिन्न केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की सुचारु एवं शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान