परानापुर कंजर बस्ती में छापा, 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

संयुक्त टीम की कार्रवाई में महिला गिरफ्तार, 5 कुन्तल लहन नष्ट

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी): अवैध शराब के निर्माण व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को परानापुर कंजर बस्ती में आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर लगभग 5 कुन्तल लहन (शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) नष्ट कर दिया।

छापेमारी के दौरान एक महिला को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अभियान आबकारी निरीक्षक प्रदीप मिश्र के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें प्रधान आबकारी सिपाही सुधीर सिंह, आबकारी सिपाही चंद्रभान व शिवकांत शामिल रहे। पुलिस टीम से सब-इंस्पेक्टर लल्लन यादव व हमराही सिपाहियों ने सहयोग किया।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व