महिला किसान सम्मेलन में गूंजी आत्मनिर्भरता की आवाज

सैकड़ों महिला किसानों की भागीदारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

चोलापुर (वाराणसी)। मुर्दहा प्रांगण में जन विकास समिति द्वारा आयोजित ‘महिला किसान सम्मेलन सह सम्मान समारोह’ महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में प्रेरक आयोजन साबित हुआ। सम्मेलन में हरहुआ व पिंडरा ब्लॉक समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों महिला किसान, स्वयं सहायता समूह की सदस्याएं और ग्रामीण कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य अतिथि विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि ग्रामीण विकास की असली शक्ति मातृशक्ति है। महिलाएं खेती, पशुपालन और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख रही हैं। उन्होंने महिला किसानों से कृषि, पशुपालन और महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक स्वागत के साथ हुआ। संस्था के निदेशक फादर चंद्रन ने महिला समूह सशक्तिकरण, प्राकृतिक खेती और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। महिला किसानों द्वारा प्रस्तुत गीत और फगुआ की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने आयोजन को उत्साहपूर्ण बना दिया।

विशिष्ट अतिथियों ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद कुमार उपाध्याय तथा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह (बीरू) ने कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की। सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीमती संतारा, श्रीमती मीना और श्रीमती सुनीता को सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश दिया गया, वहीं कृषि विशेषज्ञों ने तकनीकी सत्र में वैज्ञानिक खेती और पोषण सुरक्षा से जुड़ी जानकारी प्रदान की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    “केमिकल और साइड इफेक्ट से मुक्त चिकित्सा पद्धति है होम्योपैथी”—डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’   वाराणसी। दयाशंकर मिश्र दयालु ने विश्व होम्योपैथी दिवस (10 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित…

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    NEP-2020 के तहत सभी स्नातक पाठ्यक्रम होंगे चार वर्षीय, बीएससी बायो में सीटें बढ़ीं; विदेशी छात्रों के लिए हिंदी कोर्स भी शुरू     वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयुष मंत्री का संदेश, प्राकृतिक और सुरक्षित इलाज अपनाने की अपील

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    काशी विद्यापीठ में 15 अप्रैल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, सत्र 2026-27 में कई अहम बदलाव

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    कोर्ट के आदेश पर दरोगा समेत पांच पर मुकदमा, जमीन कब्जाने और धमकी देने का आरोप

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    पिंडरा में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, पहले दिन 9 किशोरियों को लगा टीका

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज, पति समेत पांच पर केस

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    वाराणसी में बिजली विभाग का रिश्वतखोरी कांड उजागर, जेई व लाइनमैन 20 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार