आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान परंपरा के समन्वय पर जोर

अभिभावक संगोष्ठी में बोले डॉ. एन.पी. सिंह—संस्कारयुक्त शिक्षा समय की आवश्यकता

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर खेल मैदान में शनिवार को “आधुनिक शिक्षा में भारतीय ज्ञान एवं परंपरा का समन्वय” विषयक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड (BSB) के गठन और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता पूर्व आईपीएस एवं भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. एन.पी. सिंह ने कहा कि भारत की ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय एआई आधारित तकनीक का है और भारत को इस क्षेत्र में अग्रणी बनने के लिए अपनी शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यदि हम अपनी शिक्षा और विचारधारा में आत्मनिर्भर नहीं बने तो अन्य देश हमसे काफी आगे निकल जाएंगे।

डॉ. सिंह ने भारतीय संस्कृति और संस्कृत भाषा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत विश्व में सम्मानित है और संस्कृत को विश्व की प्रमुख भाषाओं की जननी माना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भारतीय मूल्यों और आधुनिक तकनीक का संतुलित समन्वय आवश्यक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संस्कारयुक्त शिक्षा की विशेष आवश्यकता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से गांव स्तर तक गुणवत्तापूर्ण और संस्कारित शिक्षा पहुंचाने का प्रयास सराहनीय है।

संगोष्ठी में क्षेत्र के आठ मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चंद्रशेखर तिवारी, कुमुद उपाध्याय, मनीष मौर्य, अमितेश तिवारी सहित कई विद्यालयों के प्रबंधक, दी एलिट इंग्लिश स्कूल चौबेपुर के प्रधानाचार्य, अन्य प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावक शामिल हुए। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    सुजीत कुमार की घातक गेंदबाजी से झारखंड 48 रन पर ढेर, राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने दिव्यांग खिलाड़ियों के जज्बे को सराहा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सिगरा…

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    झारखंड को शिकस्त देकर यूपी ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब के लिए बंगाल से होगी भिड़ंत

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग