फर्जी जीएसटी पंजीकरण कर लाखों की राजस्व चोरी, आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व चौबेपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दस्तावेज और मोबाइल बरामद

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की अपराध शाखा और थाना चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी जीएसटी पंजीकरण के जरिए सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त के निर्देश, पुलिस उपायुक्त अपराध के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के पर्यवेक्षण में एडीसीपी अपराध तथा सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मु0अ0सं0 0452/2025 से संबंधित आरोपी मोहम्मद फरहान पुत्र मोहम्मद इलियास, निवासी ग्राम राजा का ताजपुर थाना स्योहारा जिला बिजनौर (उप्र) हाल पता मकान संख्या 161, सेक्टर 10ए, गुरु की नगरी मंडी गोविंदगढ़ जिला फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) को 21 फरवरी 2026 को उसके वर्तमान पते पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

9 जुलाई 2025 को सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-18 वाराणसी आलोक रंजन ने थाना चौबेपुर में तहरीर देकर बताया था कि फर्जी व कूटरचित प्रपत्रों के आधार पर फर्म के नाम से जीएसटी पंजीकरण कराकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना व0उ0नि0 राजेंद्र प्रसाद द्वारा की जा रही थी।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से सिंह इंटरप्राइजेज से संबंधित जीएसटी प्रपत्र, आधार कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल तथा एक आईफोन 14 प्रो मैक्स (पर्पल रंग) बरामद किया गया है।

थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    डॉ. संजय सिंह चौहान का ऐलान—2027 के विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर उतारेगी पार्टी के प्रत्याशी     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मुनारी खेल…

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    भगवान श्रीराम ने दुष्टों के संहार का लिया संकल्प, ऋषि-मुनियों को दिया अभय; लक्ष्मण को समझाया माया और भक्ति का रहस्य     रामनगर (वाराणसी)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता