चौबेपुर में संत गाडगे जी की जयंती प्रकाश उत्सव के रूप में मनाई गई

अंधविश्वास व कुरीतियों के खिलाफ उनके विचारों पर चलने का लिया संकल्प, भारत रत्न की मांग उठी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कस्बा स्थित धोबी धर्म संसद में संत बाबा गाडगे जी की जयंती को प्रकाश उत्सव के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चोलापुर लक्ष्मीना कन्नौजिया ने कहा कि संत गाडगे जी भारत के महान संत थे। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया तथा स्वच्छता के माध्यम से सुदृढ़ समाज की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को संगठित होकर समाज सुधार के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर के प्रभारी डॉ. राजनाथ ने कहा कि संत गाडगे जी का जीवन मानव सेवा और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उनके जन्म दिवस पर सभी को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।

धोबी धर्म संसद के जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कन्नौजिया ने संत गाडगे जी को स्वच्छता का जनक बताते हुए कहा कि वे बाबा भीमराव अंबेडकर के सामाजिक गुरु रहे। उन्होंने केंद्र सरकार से संत गाडगे जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर अमीन कन्नौजिया ने की तथा संचालन दयाराम ने किया। इस अवसर पर डॉ. विवेक कुमार, डॉ. नंदलाल, संतलाल, मुन्नालाल, राजकुमार कन्नौजिया, शैलेंद्र, विनोद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। अंत में सोनू कन्नौजिया ने संत गाडगे जी के चित्र पर माल्यार्पण कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल