सपा कार्यालय में मनाई गई संत गाडगे महाराज की जयंती

राकेश मौर्य बोले — सामाजिक न्याय व कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष के प्रतीक थे गाडगे बाबा

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वावधान में जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में राष्ट्रसंत गाडगे महाराज की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला महासचिव आरिफ हबीब ने संत गाडगे महाराज के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए की। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उनके जीवन और सामाजिक योगदान पर चर्चा हुई।

गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रसंत गाडगे महाराज निष्काम कर्मयोगी और सामाजिक न्याय के प्रहरी थे। उन्होंने छुआछूत, रूढ़िवाद, पाखंड, आडंबर और अंधविश्वास का जीवनभर विरोध किया तथा समाज सुधार के लिए कार्य किया।

उन्होंने बताया कि गाडगे महाराज ने महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में धर्मशालाएं, गौशालाएं, विद्यालय, चिकित्सालय और छात्रावासों का निर्माण कराया, जबकि स्वयं अत्यंत सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत किया।

गोष्ठी को प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र यादव नैपाल, वरिष्ठ नेता श्रवण जायसवाल, लाल मोहम्मद राईनी, ऊषा जायसवाल, वीरेंद्र यादव, राम अकबाल यादव और सूर्यभान यादव ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, डॉ. रामसूरत पटेल, रामकेश बिंद, पूनम यादव, शिवांगी यादव, सोनी सेठ, पिंकी साहू, जितेंद्र शर्मा, दीपक विश्वकर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    समर्थकों ने बताया मजबूत दावेदार, सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना…

    यूजीसी मुद्दे पर सियासी दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

    आंदोलनकारियों ने पूछा—अधिकार और समान अवसर की मांग पर राजनीतिक दल खुलकर सामने क्यों नहीं आ रहे?     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। यूजीसी के मुद्दे को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?