राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम के विकास को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

स्नान घाट, सड़क, पुलिस चौकी व भूमि कब्जा दिलाने की मांग; समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। राजेपुर त्रिमुहानी रामेश्वरम मंदिर से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जौनपुर को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग की।

 

ज्ञापन में कहा गया कि गोमती नदी स्थित राजेपुर घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगभग पांच लाख श्रद्धालु स्नान करते हैं तथा प्रतिदिन हजारों लोग यहां आते हैं। कच्चा घाट होने के कारण श्रद्धालुओं को कीचड़ में चलना पड़ता है, इसलिए 120 मीटर लंबा आरसीसी स्नान घाट बनवाया जाए।

इसके अलावा रामेश्वरम मंदिर से गोमती नदी तक करीब 300 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण की भी मांग की गई। बताया गया कि लगभग 50 वर्ष पुराना खड़ंजा मार्ग धंसकर टूट चुका है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है।

 

ज्ञापन में मंदिर परिसर के आसपास पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी की गई। आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में जुआ और शराबखोरी जैसी गतिविधियां होती रहती हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी होती है तथा अपराध की आशंका बनी रहती है।

 

अन्ना ने ग्राम राजेपुर निवासी नरेंद्र बहादुर सिंह की बैनामा जमीन (चक संख्या 1243) का 26 वर्ष बाद भी कब्जा न मिलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रशासन से पूरे जनपद में ऐसे मामलों की जांच कराने की मांग की, जिनमें लोग वर्षों से अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन