विरोध करने पर मारपीट, बीच-बचाव में आई पत्नी भी घायल
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के रामपुर (चंद्रावती) गांव में शराब के नशे में दो लोगों द्वारा पड़ोसी दंपती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 16 फरवरी की शाम की बताई जा रही है।
आरोप है कि गोपाल और हंसराज ने सुरेंद्र कुमार को लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी लवली देवी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थानाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।





