शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज एफआईआर से सियासत गरम

आरोपों को बताया निराधार, बोले– जांच का सामना करूंगा; पुलिस ने शुरू की पूछताछ

वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ बच्चों के यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वाराणसी स्थित आश्रम में वकीलों के साथ बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं और पुलिस जांच का सामना करेंगे।

उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जिन छात्रों के शोषण की बात कही जा रही है, वे उनके गुरुकुल के नहीं हैं। इस दौरान एक महिला भक्त को सांत्वना देते हुए उन्होंने कहा कि “गुरु तब तक गुरु है जब तक निष्कलंक है, रोना तब जब गुरु वास्तव में गलत निकले।”

प्रयागराज पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है। एक टीम ने हरदोई में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए, जबकि दूसरी टीम पूछताछ के लिए वाराणसी पहुंची। पुलिस ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां माघ मेले के दौरान शंकराचार्य का शिविर लगा था।

मामले में कार्रवाई आशुतोष महाराज नामक व्यक्ति की शिकायत और विशेष पॉक्सो अदालत के आदेश पर की गई है।

शंकराचार्य ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मांग की कि जांच किसी ऐसे राज्य की पुलिस से कराई जाए जहां भाजपा की सरकार न हो।

मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया। वहीं सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे सनातन धर्म के शीर्ष पद का अपमान करार दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    वाराणसी, गाजीपुर और चंदौली के 32 प्रतिभागियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र, स्वरोजगार के लिए बैंक देगा वित्तीय सहयोग     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। राज्य सरकार की…

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शीघ्र गिरफ्तारी की लगाई गुहार, विधायक ने डीसीपी से फोन पर की वार्ता     रिपोर्ट विवेक राय  राजातालाब। जक्खिनी पुलिस चौकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल