राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

पहले दिन क्विज प्रतियोगिता संपन्न, 28 फरवरी को होंगे व्याख्यान व पुरस्कार वितरण

 

 

प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, समझ और जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई। इसी क्रम में मंगलवार 24 फरवरी 2026 को क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कृषि विज्ञान, अर्थ एवं प्लैनेटरी साइंस तथा एटमॉस्फेरिक साइंस से जुड़े कुल 20 प्रश्न पूछे गए। प्रश्न विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के समसामयिक विषयों, शोध और नवाचार पर आधारित थे। इसमें लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

निर्णायक मंडल में डॉ. किरण गुप्ता, डॉ. अनीता सिंह, डॉ. शक्तिनाथ त्रिपाठी, डॉ. संजय कुमार, ई. विजय कुमार और डॉ. विधान चंद्र चतुर्वेदी शामिल रहे। कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष डॉ. आशीष शिवम्, डॉ. दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी, डॉ. प्रियंका चावला, डॉ. अमिताभ चंद्र द्विवेदी तथा कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आदिनाथ के साथ प्रयोगशाला सहायक सुरेंद्र यादव उपस्थित रहे।

 

25 फरवरी 2026 को भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

 

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को महान वैज्ञानिक डॉ. सी. वी. रमन की खोज पर विशेष चर्चा-परिचर्चा आयोजित होगी। इस दौरान आमंत्रित अतिथियों और विश्वविद्यालय अधिकारियों की उपस्थिति में सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अब जनप्रतिनिधियों की कॉल पर 10 मिनट में देना होगा जवाब

    सरकार का ‘संवाद सेतु’ पायलट प्रोजेक्ट लागू, जवाब न मिलने पर कमांड सेंटर करेगा हस्तक्षेप   लखनऊ। अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने का मामला विधानसभा में उठने के…

    होली से पहले योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षामित्र-अनुदेशकों का मानदेय लगभग दोगुना

    अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार, अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रतिमाह; 5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा भी   लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग का आरोपी गिरफ्तार

    अवैध पेट्रोल-डीजल कटिंग का आरोपी गिरफ्तार

    निवेश के नाम पर 5.10 लाख की ठगी, जौनपुर के युवक पर केस

    अब जनप्रतिनिधियों की कॉल पर 10 मिनट में देना होगा जवाब

    अब जनप्रतिनिधियों की कॉल पर 10 मिनट में देना होगा जवाब

    “उमंग 3.0” के दूसरे दिन खेल भावना का उत्सव, मंत्री अनिल राजभर ने बढ़ाया उत्साह

    “उमंग 3.0” के दूसरे दिन खेल भावना का उत्सव, मंत्री अनिल राजभर ने बढ़ाया उत्साह

    वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह की शुरुआत

    राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह की शुरुआत