अब जनप्रतिनिधियों की कॉल पर 10 मिनट में देना होगा जवाब

सरकार का ‘संवाद सेतु’ पायलट प्रोजेक्ट लागू, जवाब न मिलने पर कमांड सेंटर करेगा हस्तक्षेप

 

लखनऊ। अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों के फोन न उठाने का मामला विधानसभा में उठने के बाद समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की है। इसके तहत उनके प्रभार वाले हरदोई व गाजियाबाद जिलों तथा उनके निर्वाचन क्षेत्र कन्नौज में ‘संवाद सेतु’ नामक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है।

 

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक जिले में अत्याधुनिक “जिला संपर्क एवं कमांड सेंटर” स्थापित होगा, जो जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच संचार की कड़ी बनेगा। यदि किसी अधिकारी ने 10 मिनट के भीतर फोन नहीं उठाया या कॉल बैक नहीं किया, तो कमांड सेंटर सक्रिय होकर संबंधित अधिकारी को तत्काल कॉल बैक करने का निर्देश देगा और पुष्टि होने तक समन्वय करता रहेगा।

 

मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद 25 फरवरी से यह व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इसके लिए स्मार्टफोन और विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा। यह सुविधा केवल शासन द्वारा आवंटित सरकारी नंबरों पर ही मान्य होगी।

 

योजना का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समयबद्ध व पारदर्शी संवाद स्थापित करना है। अधिकारियों के ‘रिस्पांस टाइम’ का पूरा डाटा सुरक्षित रखा जाएगा और बेहतर प्रतिक्रिया देने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन