डीएलएड छात्राओं को मिला स्काउट-गाइड प्रशिक्षण

स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था वाराणसी के तत्वावधान में स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय, कटेसर कला में चल रहे पांच दिवसीय अनिवार्य डीएलएड स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया गया।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल उर्फ गोलू, विशिष्ट अतिथि अकुंठ सिंह (पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर), महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह एवं निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के बाद स्काउट-गाइड अध्यापिकाओं ने छात्राओं को स्काउटिंग का परिचय देते हुए इसकी परिभाषा, उद्देश्य, सिद्धांत, नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना, झंडा गीत तथा टोली विभाजन की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं में अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के संचालन में शिविर संचालिका रामेश्वरी वर्मा के साथ पूजा मिश्रा, गायत्री तथा राजेश यादव का विशेष योगदान रहा। आयोजकों ने बताया कि शिविर के आगामी दिनों में विभिन्न व्यवहारिक गतिविधियों और अभ्यासों के माध्यम से छात्राओं को स्काउट-गाइड की उपयोगी विधाएं सिखाई जाएंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    भारत विकास परिषद आस्था एवं अमृत मिलन योग ग्रुप परिवार की पहल, डॉ. महेंद्र राय बोले— शुद्ध ऑक्सीजन और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की…

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    ऋषिकाओं के वैदिक मंत्रोच्चार से आध्यात्मिक वातावरण हुआ आलोकित, आचार्य संजीवनी जी ने कराया लोकमंगल यज्ञ; युवा कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति को मिली सराहना   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, पौधारोपण के साथ वाटर कूलर का लोकार्पण

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    सुबह-ए-बनारस में वेदमंत्रों की गूंज, लोकमंगल यज्ञ और सितार वादन ने बांधा समां

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पौधारोपण से, छात्राओं ने निभाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संकल्प

    नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत पौधारोपण से, छात्राओं ने निभाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का संकल्प

    रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं : डॉ. अग्निप्रकाश

    रक्षा एवं सामरिक अध्ययन में उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के लिए करियर की अपार संभावनाएं : डॉ. अग्निप्रकाश

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

    एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच