बबियांव प्राथमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बच्चों की प्रतिभा ने जीता दिल

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर, शिक्षा को सर्वांगीण विकास का आधार बताया

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के बबियांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव उत्साह और उल्लास के वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गीत, नृत्य, नाटक और कविताओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की तालियों से पूरा परिसर गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर डॉ. नागेन्द्र सरोज ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। शिक्षा से बच्चों में नैतिकता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाएं सामने आईं और पूरे वातावरण में उत्सव का माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

    वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। थाना चोलापुर क्षेत्र में राजमन…

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजे रक्षा सूत्र

    विभिन्न संस्थाओं की बहनों और छात्राओं ने 95 बटालियन के जवानों को बांधी राखी, घर-परिवार से दूर जवानों को मिला अपनत्व का एहसास     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

    चोलापुर में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजे रक्षा सूत्र

    रक्षाबंधन पर सीआरपीएफ जवानों की कलाई पर सजे रक्षा सूत्र

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब