गहने के विवाद में सास की कुल्हाड़ी से वार कर की बहू ने हत्या

पुलिस ने नाबालिग बहू को गिरफ्तार कर बरामद किया हथियार

पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के कठिराव (लठिया) गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां नाबालिग बहू ने कथित रूप से सास की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार सुभाष वनवासी की पत्नी आशा देवी (47) ने कुछ दिन पूर्व आभूषण गिरवी रखे थे। बुधवार को वह बैंक से दो हजार रुपये निकालकर बहू के साथ बाजार में गहना छुड़ाने पहुंची, लेकिन रकम कम पड़ने के कारण आभूषण वापस नहीं मिल सका। घर लौटने के बाद इसी बात को लेकर सास-बहू में कहासुनी हो गई।

बताया गया कि विवाद के दौरान गहना बेटी को देने की बात पर बहू आक्रोशित हो उठी और पीछे से घर में रखी कुल्हाड़ी से सास के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से आशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

चौकी इंचार्ज सत्यजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन साक्ष्यों के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घर से छिपाई गई कुल्हाड़ी बरामद की गई।

इस घटना से परिवार स्तब्ध है, वहीं पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    पुण्य स्मृतियों को नमन करने पहुंचे दैनिक परफेक्ट मिशन के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक, मड़ई पर पहुंचकर किया भावपूर्ण स्मरण     रिपोर्ट…

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    सीसीटीवी कैमरा, ₹6,820 नकद और चोरी में इस्तेमाल औजार बरामद, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी     रिपोर्ट: वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जंसा थाना पुलिस ने चोरी की दो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    खरगूपुर के भोला मेले में उमड़ा श्रद्धा और स्मृतियों का संगम, स्व. भोला साव को घनश्याम पाठक ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    जंसा पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, एक गिरफ्तार

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन