स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर : टेंट अवलोकन में ‘चमेली’ अव्वल, ‘सूरजमुखी’ रही उपविजेता

अनुशासन व नेतृत्व का मिला संदेश, ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था वाराणसी के तत्वावधान में स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय कटेसर कलां में चल रहे पांच दिवसीय अनिवार्य डी.एल.एड. स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस पर शुक्रवार को टेंट अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शशि भूषण सिंह (प्रवक्ता, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी, जौनपुर एवं प्रभारी देवदूत वानर सेना वाराणसी), महाविद्यालय के सचिव अनुज कुमार सिंह तथा निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शशि भूषण सिंह ने प्रशिक्षु छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण केवल गतिविधि नहीं बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है, जो अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है।

इसके बाद मुख्य अतिथि शशि भूषण सिंह, डॉ. आर.पी. शाही (प्राचार्य, एस.एस.आई. पब्लिक स्कूल) तथा महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह ने छात्राओं द्वारा लगाए गए टेंटों का अवलोकन किया। मूल्यांकन में टोली ‘चमेली’ ने प्रथम तथा टोली ‘सूरजमुखी’ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिविर संचालिका रामेश्वरी वर्मा के साथ पूजा मिश्रा, गायत्री, राजेश यादव, अभय सिंह एवं बाबूलाल सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी