कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का सांसद ने किया निरीक्षण, जाम से राहत पर दी बधाई

आवागमन होगा आसान, व्यापार और आपात सेवाओं को मिलेगी रफ्तार — अन्य विकास कार्य जल्द पूरे कराने का भरोसा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर स्थित नव निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण के बाद शनिवार को चंदौली के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया और क्षेत्रवासियों को वर्षों पुरानी जाम व बंद रेलवे फाटक की समस्या से राहत मिलने पर बधाई दी।

निरीक्षण के दौरान सांसद ने कहा कि यह आरओबी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम उपलब्धि है। इसके चालू होने से लोगों को घंटों लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी, साथ ही व्यापारिक गतिविधियों और आपातकालीन सेवाओं को भी तेजी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप यह कार्य संभव हो सका। अपने संबोधन में उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ विपक्ष व्यवस्था को सजग और जवाबदेह बनाए रखता है तथा जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करें।

इस अवसर पर सकलडीहा विधायक प्रभुनाथ सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

सांसद ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के अन्य लंबित विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी