काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा का होली मिलन समारोह सम्पन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ आयोजन

सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश, बड़ी संख्या में जुटे समाज के लोग

 

वाराणसी : होली के पावन अवसर पर काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा द्वारा आशापुर स्थित पूर्णिमा लॉन में भव्य होली मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि से दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष आनंद राय (एडवोकेट) ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने का कार्य करता है।

इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं महिलाओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

अतिथियों का स्वागत महासभा के महामंत्री अवधेश राय द्वारा किया गया। समारोह में चिंतामणि राय, नंदलाल राय, श्यामधर शर्मा, साहब लाल शर्मा, रवि कुमार शर्मा, घनश्याम शर्मा, दिनेश राय, परमात्मा राय, रवि रंजन, रजेश राय, अजय शर्मा, विजय नाथ शर्मा, मनीष शर्मा, मनोज शर्मा, प्रभाकर राय, शिवराज राय, अंजनी शर्मा, शशिकांत राय, केशी पांडेय, राकेश शर्मा, आनंद राय, अरविंद कुमार शर्मा एवं संदेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रंगों और संस्कृति के संग उत्सव ने छोड़ी गहरी छाप, समाज में एकता का संदेश किया प्रेषित।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला