काशी कोतवाल के दरबार में गूंजा ‘बम-बम’, कैलाश खेर की भक्ति ने बांधा समा

कालभैरव मंदिर में भजन प्रस्तुति, श्रद्धालुओं ने ‘हर हर महादेव’ से किया स्वागत

 

वाराणसी : प्रख्यात गायक कैलाश खेर ने सोमवार को धर्मनगरी काशी में बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर भक्ति का अनूठा रंग बिखेरा। ‘बम लहरी’ फेम गायक ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती में शामिल होकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।

 

भोर में बाबा विश्वनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद कैलाश खेर दोपहर में श्री कालभैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भक्ति भजन ‘बम-बम-बम’ प्रस्तुत किया, जिसने वहां मौजूद श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

 

उनकी सुमधुर गायकी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु ‘हर हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठे। कुछ ही मिनटों की प्रस्तुति ने सभी को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर कर दिया।

 

मंदिर में अपने बीच लोकप्रिय गायक को देखकर श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, जबकि कुछ ने इस खास पल को अपने मोबाइल में कैद किया। कैलाश खेर ने भी सहजता दिखाते हुए कुछ श्रद्धालुओं के साथ फोटो खिंचवाई और इसके बाद मंदिर परिसर से प्रस्थान किया।

 

दर्शन-पूजन के दौरान कैलाश खेर पूरी तरह भक्ति में लीन दिखे। उनका यह काशी दौरा श्रद्धालुओं के लिए यादगार बन गया, जहां संगीत और आध्यात्म का सुंदर संगम देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला