जनहित और सच्चाई को सर्वोपरि रखना पत्रकार का धर्म: घनश्याम पाठक

पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली के आई कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह में पत्रकारों को एकजुटता का संदेश

चंदौली। पत्रकार प्रेस क्लब चंदौली इकाई की ओर से बुधवार को आयोजित आई कार्ड वितरण एवं सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार की लेखनी समाज का आईना होती है। एक सच्चा पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जनभावनाओं को अभिव्यक्त करता है और सत्ता तथा समाज के बीच सेतु का कार्य करता है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्षता, ईमानदारी और निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए, तभी लोकतंत्र सशक्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से घिरी है, लेकिन इसके बावजूद सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखना ही पत्रकार का धर्म है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब का उद्देश्य पत्रकारों को संगठित करना तथा उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने बताया कि आई कार्ड वितरण से पत्रकारों को पहचान मिलेगी और उनके कार्य में सुविधा भी होगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों को आई कार्ड वितरित किए गए तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया। वक्ताओं ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वाराणसी मंडल उपाध्यक्ष मधुप श्रीवास्तव, जिला संयोजक नन्द शंकर पाठक, जिला सचिव शहनवाज खान, सदर तहसील अध्यक्ष जयशंकर अग्रहरी, सकलडीहा तहसील अध्यक्ष रजनिकांत पाण्डेय, चकिया तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नागवंशी, नौगढ़ तहसील अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा सहित मंजय कुमार, विशाल त्रिपाठी, सुमित सिंह, आनन्द कुमार, मनमोहन कुमार, सनोज कुमार, बलवंत यादव, अयाज खान, अशोक कुमार, सुधीर उपाध्याय, मोहम्मद साहिल, मधु कुमारी एवं गौरव कुमार समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जयमोहनी रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव   SHREE 7NEWS, नौगढ़ (चंदौली)। थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी राजू वनवासी (28) की…

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आर्थिक युवा बिंद महासभा ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और नौकरी की उठाई मांग   SHREE 7NEWS, चंदौली। आजाद बिंद हत्याकांड को लेकर आर्थिक युवा बिंद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन