तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

सपरिवार पहुंचे शिवप्रताप शुक्ला, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई पूजा-अर्चना — विकास कार्यों की सराहना

 

(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला शुक्रवार की शाम सपरिवार गोरखपुर से पहुंचकर प्रसिद्ध मार्कंडेय महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा।

मंदिर के पुजारी रिंकू गिरी, मुन्ना गिरी, लालू गिरी और गौरव गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से जलाभिषेक एवं भव्य आरती संपन्न कराई। पूजा के दौरान राज्यपाल ने श्रद्धा के साथ बाबा का आशीर्वाद लिया।

जलाभिषेक के उपरांत राज्यपाल ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मार्कंडेय महादेव मंदिर की ख्याति पूरे देश में है और यहां हो रहे निरंतर विकास से आने वाले समय में यह क्षेत्र प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि तीर्थ स्थल के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और क्षेत्र के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है। यहां आने से मन को शांति मिलती है।

राज्यपाल ने बताया कि तेलंगाना का राज्यपाल बनने के बाद उन्होंने बाबा मार्कंडेय महादेव से राज्य एवं देशवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गोस्वामी समाज द्वारा उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेवर गांव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

    चोलापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लोगों से मांगी सहयोग की अपील   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस…

    खरीफ उत्पादकता बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जुटे 500 किसान

    जनपद स्तरीय गोष्ठी एवं कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किए उन्नत खेती के गुर   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। कृषि विभाग, वाराणसी द्वारा एफपीओ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन