सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे राष्ट्रव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक अजगरा त्रिभुवन राम ने सहभागिता करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित किए। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना जरूरतमंद लोगों तक सहयोग और संवेदना पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक सेवा का भाव पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। जनसेवा भारतीय संस्कृति और सामाजिक दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव, विनोद सिंह, सुभाष सिंह, हीरू सिंह, मनोज मानव, अखिलेश जायसवाल, सिकंदर मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में