सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 75 लीटर नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 213 पाउच व बोतलें बरामद की गईं।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में की गई। थाना सिगरा पुलिस ने मु0अ0सं0 0402/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्तों को 18 सितंबर 2026 को रेलवे ओवरब्रिज लहरतारा के नीचे यू-टर्न के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चन्दन कुमार पुत्र दीनेश चौधरी, निवासी ग्राम बैरी चक, थाना मसौरी, जनपद पटना, बिहार, उम्र करीब 19 वर्ष तथा राहुल कुमार पुत्र महेन्द्र राम, निवासी ग्राम बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, जनपद पटना, बिहार, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में शिवाकान्त मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक पार्थ तिवारी, चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, कांस्टेबल राहुल तथा कांस्टेबल संग्राम, थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विधायक ने किया विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में

    सिगरा में जुए के फड़ पर छापा, 47 लोग हिरासत में