मार्कण्डेय महादेव धाम में श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा, देश-समृद्धि और सामाजिक सौहार्द की कामना
(रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)
चौबेपुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के कैथी स्थित पवित्र मार्कण्डेय महादेव धाम में गंगा-गोमती संगम तट पर विश्व शांति और देश की खुशहाली के लिए विशेष पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक का आयोजन किया गया।
यह धार्मिक अनुष्ठान एमएलसी बृजेश सिंह के प्रतिनिधि एडवोकेट रवि प्रताप सिंह उर्फ साजन सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और विधि-विधान से भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया।
कार्यक्रम में हीरावती पैलेस के कमलाकांत पांडे, उमेश गिरी, पंकज गिरी और गौरव गिरी सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
श्रद्धालुओं ने देश-दुनिया में अमन, चैन, सामाजिक सौहार्द और समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना की। इस दौरान संगम तट पर “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।




