श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अजाँव मे निकाली गई भव्य शोभायात्रा

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में अजाँव मे निकाली गई भव्य शोभायात्रा

चौबेपुर (वाराणसी) क्षेत्र के अजाँव गांव में आज 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जो कि गांव के मध्य स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर से होकर पूरे क्षेत्र भर भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण में अपनी यात्रा को समाप्त किया।

जहां ग्राम प्रधान डॉक्टर सोमकांत उपाध्याय ने आए अतिथियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का रामनामी देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित चौबेपुर थाना अध्यक्ष विद्या शंकर शुक्ला जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शोभा यात्रा को आगे बढ़ाया,  वहीं शुक्ला जी ने अपने संबोधन में बताया कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व सूबे के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने यह अद्भुत कार्य किया जो कि पिछले 500 सालों से नहीं हुआ था।

उन्होंने पूरे ग्राम व क्षेत्र वासियों को इस शोभा यात्रा के लिए बधाई दी और कहा इसी प्रकार से भाईचारे के साथ गांव के हर कार्यक्रम को संपन्न कराना चाहिए। शोभायात्रा के समापन होने पर हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया व ग्राम वासियों में मुख्य रूप से सनातन ब्रह्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद महाराज, अतुल उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, विनय उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय, डॉक्टर सोमकांत उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार सत्येंद्र उपाध्याय, अनुज उपाध्याय, शशांक उपाध्याय, मनसा उपाध्याय, सचिन, मुकेश, आमोद, मुक्ति मौर्या, सुधाकर उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, अवनीष उपाध्याय, गोलू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नवेंदु उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे । वहीं कार्यक्रम बडे़ ही हर्षो उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास