पीपा पुल से गिरकर गंगा में डूबा युवक, घंटों की तलाश के बाद मिला शव

टांडा से सामान लेकर लौट रहा था युवक, सिर में चोट लगने के बाद हुआ हादसा; परिवार में मचा कोहराम

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के कैथी गांव स्थित गंगा नदी पर बने पीपा पुल पर बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक टांडा (चंदौली) से सामान लेकर पैदल अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक असंतुलित होकर पुल से गिर पड़ा और गंगा में समा गया।

मृतक की पहचान कैथी गांव, मार्कंडेय महादेव क्षेत्र निवासी सुजीत कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुल पार करते समय वह अचानक लड़खड़ा कर किनारे गिर पड़ा, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह सीधे नदी में गिर गया।

घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार सुबह हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया। घंटों की मशक्कत के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे युवक का शव बरामद किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

मृतक सुजीत कुमार यादव खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी ममता यादव, मां राजमती देवी और दो मासूम बेटियां (उम्र 8 व 10 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों के अनुसार, सुजीत अपने पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही गूंजे जयकारे, परशुराम के क्रोध और लक्ष्मण के व्यंग्यपूर्ण संवादों ने दर्शकों को किया रोमांचित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष आशीष दुबे उपेंद्र बाबा के नेतृत्व में होगा आयोजन, फल वितरण कर दिया जाएगा सेवा का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    One thought on “पीपा पुल से गिरकर गंगा में डूबा युवक, घंटों की तलाश के बाद मिला शव”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी