मिशन शक्ति 5.0 में वाराणसी पुलिस सख्त: नवरात्रि में नारी सुरक्षा पर विशेष अभियान

205 स्थानों पर चेकिंग, 9 मनचले गिरफ्तार; हजारों महिलाओं-बच्चों को किया गया जागरूक

 

वाराणसी: वासंतिक नवरात्रि के दौरान नारी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत व्यापक अभियान छेड़ दिया है। श्रद्धा के इस पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस टीमें पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर गई हैं।

अभियान का संचालन अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) नमृता श्रीवास्तव के निर्देशन में किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में स्कूलों, कॉलेजों, पार्कों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

पुलिस द्वारा जिले के 205 स्थानों पर अभियान चलाते हुए कुल 2443 व्यक्तियों की जांच की गई। इस दौरान 826 लोगों को चेतावनी दी गई, जबकि 16 के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई और 9 मनचलों को गिरफ्तार किया गया।

मिशन शक्ति के तहत 349 पुलिसकर्मियों ने 58 कार्यक्रमों के माध्यम से 2500 से अधिक महिलाओं और बच्चों को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्हें 1090 (वूमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर क्राइम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।

इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए 64 स्थानों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 987 वाहनों की जांच की गई, 73 का चालान काटा गया और 3 वाहनों को सीज किया गया।

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगी डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से महिला सुरक्षा से संबंधित लघु फिल्में भी प्रदर्शित की जा रही हैं, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

एडीसीपी नमृता श्रीवास्तव ने बताया कि नवरात्रि के दौरान यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि हर महिला और बालिका खुद को सुरक्षित महसूस कर सके और समाज में आत्मनिर्भर बन सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    युवा सशक्तिकरण, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए ‘मेरा युवा भारत’ में हुआ चयन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर कस्बा निवासी…

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    सम्मान समारोह में शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों ने किया स्वागत, शिक्षा, अनुशासन और संस्थागत विकास को बताया प्राथमिकता     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। इंटरमीडिएट कॉलेज, बीरापट्टी में शुक्रवार,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    सृजन चतुर्वेदी बने ‘यूथ आइकॉन’

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    बीरापट्टी इंटर कॉलेज को मिला नया प्रधानाचार्य, डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने संभाला कार्यभार

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्मारक पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    फोरलेन सड़क निर्माण से पहले जनहित की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे