चौबेपुर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत सात सत्रों में वैचारिक व संगठनात्मक प्रशिक्षण

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत चौबेपुर मंडल में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में सात अलग-अलग सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विस्तार और वैचारिक दृष्टि से प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम ने कार्यकर्ताओं के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को विस्तार से समझाया। तृतीय सत्र में जिला महामंत्री सुरेंद्र पटेल ने संगठन विस्तार की रणनीतियों पर प्रकाश डाला।

चतुर्थ सत्र में पूर्व जिला महामंत्री उमेश दत्त पाठक ने संगठनात्मक अनुशासन की महत्ता बताई, जबकि पंचम सत्र में पूर्व राष्ट्रीय मंत्री (किसान मोर्चा) अजय सिंह मुन्ना ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए। छठे सत्र में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सीता रानी मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण और संगठन में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया। अंतिम सत्र में क्षेत्रीय आईटी संयोजक अरविंद पांडेय ‘अविनाश’ ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, महामंत्री मुक्ति नारायण मौर्य, नवेंदु प्रकाश उपाध्याय, विंध्यवासिनी उपाध्याय, हरेंद्र सिंह, अजय गुप्ता ‘अकेला’, राजू सेठ, श्वेतांक तिवारी, प्रियांशु मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य…

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा