401 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

चौबेपुर में एन्टी नारकोटिक्स फोर्स व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चौबेपुर (वाराणसी): एन्टी नारकोटिक्स फोर्स (ANTF) वाराणसी और थाना चौबेपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने भन्दहा कला स्थित द बनारस ढाबा के सामने दबिश देकर ऋषिकेश उर्फ ऋषु मिश्रा (33) को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 401 ग्राम अवैध हेरोइन, एक मोबाइल फोन तथा ₹2800 नकद बरामद हुआ।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कुलदीप शर्मा, उपनिरीक्षक आदित्य नारायण सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल शक्तिधर पाण्डेय, आशुतोष त्रिपाठी व अभिषेक पाण्डेय (ANTF टीम) तथा प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक पवन राय व कांस्टेबल अनिल कुमार (थाना चौबेपुर टीम) शामिल रहे।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0 0148/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    श्रीविद्यामठ में रुद्राभिषेक, चरणपादुका पूजन और वेदपाठ के साथ होंगे विविध धार्मिक अनुष्ठान; दंडी संन्यासियों के लिए महाभंडारे का आयोजन   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य…

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    मारवाड़ी महिला सम्मेलन की विदिशा शाखा ने सजाया सावन का सिंधारा; नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिताओं और पारंपरिक व्यंजनों ने बांधा समां   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अखिल भारतीय मारवाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    काशी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनेगा शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां अवतरण दिवस

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    ‘धरोहर’ में सजे तीज के रंग, राजस्थानी संस्कृति से सराबोर हुआ सावन

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    सारनाथ में स्काउट्स-गाइड्स ने सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    जेपी महिला महाविद्यालय की तिरंगा यात्रा में दिखा राष्ट्रप्रेम का जज्बा

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में सृजन गंगा वाटिका में पौधारोपण

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा