अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंध खत्म करने पर आरोपी हुआ आक्रामक, मोबाइल छीनकर पासवर्ड लेने व जान से मारने की धमकी का आरोप

चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार, उसका परिचय चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुनारी निवासी अमन पांडेय से करीब चार वर्षों से था। हाल ही में युवती द्वारा संबंध समाप्त करने और अपनी शादी तय होने की जानकारी देने के बाद आरोपी लगातार उसे धमकाने लगा।

आरोप है कि 29 मार्च को जब युवती दवा लेने जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और पासवर्ड भी जान लिया। इसके बाद आरोपी ने युवती के परिजनों के मोबाइल नंबरों पर कॉल कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसकी निजी तस्वीरें व वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके परिचितों व रिश्तेदारों को निजी फोटो भेजकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया, साथ ही उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

इस संबंध में चोलापुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 66ई, 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक