बिजली कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी विरोध, वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के खिलाफ बनारस में उग्र प्रदर्शन

संविदाकर्मियों की छंटनी, पुराने ट्रांसफार्मरों का ठीकरा इंजीनियरों पर फोड़ने का आरोप; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 

 

वाराणसी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गुरुवार को पूरे प्रदेश के साथ बनारस में भी बिजली कर्मचारियों, जूनियर इंजीनियरों, अभियंताओं और संविदा कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन पर वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर मनमानी करने, संविदाकर्मियों की छंटनी करने और पुराने ट्रांसफार्मरों के जलने का दोष कर्मचारियों पर मढ़ने का आरोप लगाया।

कर्मचारियों ने कहा कि 20 से 40 बार रिपेयर किए जा चुके पुराने ट्रांसफार्मर ही बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जबकि नए ट्रांसफार्मर सुरक्षित हैं। इसके बावजूद अवर अभियंताओं और अन्य अधिकारियों पर मनमाने ढंग से प्रकरण डालना तानाशाही रवैये का प्रतीक है।

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि प्रबंधन अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए कर्मचारियों को बलि का बकरा बना रहा है, जबकि वास्तविक समस्या गलत नीतियों और संसाधनों की कमी है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में करीब 2 हजार और केवल बनारस में 400 से अधिक संविदाकर्मियों की छंटनी की जा चुकी है, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि गर्मी के मौसम से पहले संविदाकर्मियों की वापसी नहीं हुई, तो विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ, अयोध्या, मेरठ सहित अन्य शहरों में लागू वर्टिकल व्यवस्था पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

संघर्ष समिति ने बताया कि अयोध्या में एक आदेश के तहत 52 अल्प वेतनभोगी संविदाकर्मियों को एक साथ हटाया गया, जिससे उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है।

कर्मचारियों ने मांग की कि उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां तत्काल बंद कर संघर्ष समिति के साथ सार्थक संवाद शुरू किया जाए, अन्यथा पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

सभा को राजेंद्र सिंह, ई. एस. के. सिंह, अंकुर पांडेय, राजेश सिंह, पंकज यादव, मनोज जैसवाल, बंशीलाल, अरुण पटेल, आशुतोष राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    पुरस्कार वितरण एवं राजभाषा संगोष्ठी में हिंदी के अधिकाधिक कार्यालयीन प्रयोग पर दिया जोर, ‘बरेका दर्पण’ के 38वें अंक का हुआ विमोचन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। बनारस…

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झौआ में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत     रिपोर्ट आनंदरत्न उपाध्याय  वाराणसी। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    बरेका में राजभाषा पखवाड़ा-2026 का समापन, 70 अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पावरग्रिड ने कराई चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    छात्रों के प्रेरणास्रोत होते हैं शिक्षक : प्रो. राकेश कुमार सिंह

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक, राष्ट्रीय वेबिनार में विद्वानों ने रखे विचार

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक

    एशियन गेम्स में जौनपुर के रोहित यादव ने भारत के लिए जीता कांस्य पदक