नेवादा जन चौपाल में पहुंचे मंत्री अनिल राजभर, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया भरोसा

सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं, पुल निर्माण व योजनाओं के विस्तार की घोषणा; विपक्ष पर भी साधा निशाना

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के नेवादा गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने सरकार के नौ वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाता था, जबकि अब पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जो पहले 300 रुपये थी, उसे बढ़ाकर 1000 रुपये किया गया है और इसे 1500 रुपये तक करने की योजना है। वहीं, शादी अनुदान की राशि 22 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मंत्री ने गंगा ढाब क्षेत्र में लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास का उल्लेख किया।

रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को देश के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार उपलब्ध करा रही है। इजरायल में हजारों युवा कार्यरत हैं, जिससे वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं।

मंत्री ने यह भी बताया कि पिछले वर्ष तेंदुए के हमले में घायल तीन लोगों को सरकार द्वारा मुआवजा प्रदान किया जा चुका है।

इस अवसर पर बीडीओ छोटे लाल तिवारी, एडीपीआरओ राम उदय यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संजय सिंह, प्रकाश राजभर, देवमणि तिवारी, कमलेश मौर्या, अवनीश पाठक, प्रवीण सिंह, चन्द्रिका राजभर, सुभाष राजभर, आर्यन राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक