जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
रिपोर्ट : विवेक राय
मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज स्थित कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और दोनों महापुरुषों को नमन किया।
इस अवसर पर राम शकल पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश के सामने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में सुनील मिश्रा, उमाशंकर पटेल, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, पंकज सिंह, अमित सिंह ‘पीयूष’, शिशिर सिंह, अमित पटेल, शिवधनी पटेल, ओपी पटेल, अजय पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




