आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री साईं नर्सिंग होम, गोराई में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन किया गया। एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने फीता काटकर पैथोलॉजी सेंटर का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक ने कहा कि क्षेत्र में आधुनिक जांच सुविधाओं का उपलब्ध होना लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। स्थानीय स्तर पर बेहतर जांच की सुविधा मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी तथा जांच के लिए दूर-दराज जाने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने श्री साईं नर्सिंग होम प्रबंधन को नई पैथोलॉजी शुरू करने पर शुभकामनाएं दीं।

नई पैथोलॉजी के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी। पैथोलॉजी में खून, पेशाब और मल की जांच के साथ-साथ ईसीजी तथा डिजिटल एक्स-रे जैसी आधुनिक चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस इस केंद्र का उद्देश्य मरीजों को समय पर आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान श्री साईं नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ. एस.के. मिश्रा एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सरिता मिश्रा सहित पैथोलॉजी एवं अस्पताल से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में लैब टेक्नीशियन तिलकराज सिंह, विनय कुमार उपाध्याय ‘मदन’, विजय कुमार पाठक, विशाल तिवारी, संतोष, मुकेश पटेल, सुषमा सिंह, प्रिया कुमारी, सिंधु, श्रवण चौहान, विकेश पटेल, अमन पटेल, अनीश शर्मा एवं अजय राजभर उपस्थित रहे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पैथोलॉजी सेंटर के शुरू होने से आसपास के लोगों को विभिन्न आवश्यक जांचों के लिए दूर जाने की आवश्यकता कम होगी और उन्हें एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत