स्कूल गई 14 वर्षीय छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता, इलाके में सनसनी

सुबह पढ़ने निकली थी, शाम तक नहीं लौटी; पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी, 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्रा सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई।

जानकारी के अनुसार, छात्रा बीते मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से पास के स्कूल के लिए निकली थी। जब वह शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने पर परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। छात्रा का हुलिया लगभग 14 वर्ष, कद करीब 5 फीट, गोरा रंग और इकहरा शरीर बताया गया है। घटना के समय वह लाल रंग का टॉप और नीली जींस पहने हुई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर छात्रा की तलाश की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी को छात्रा के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल बरामद किया जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    बीमार बच्चों का इलाज कराकर लौट रही महिला को सुनसान रास्ते पर बनाया निशाना, पुलिस ने शुरू की जांच     रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। थाना क्षेत्र के…

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। सेवापुरी विधानसभा के मेंहदीगंज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक