कोटे की दुकानों के विलय आदेश से बढ़ी चिंता, 30 हजार राशन विक्रेताओं पर संकट

संगठन ने दी चेतावनी—आदेश वापस न हुआ तो जून से खाद्यान्न वितरण हो सकता है प्रभावित

वाराणसी: प्रदेश में 500 से कम यूनिट वाले राशन की दुकानों को विलय अथवा समाप्त करने के शासन के हालिया आदेश ने कोटेदारों के बीच चिंता की लहर पैदा कर दी है। इस फैसले को लेकर राशन विक्रेता संगठन ने कड़ा विरोध जताया है और इसे आजीविका पर सीधा प्रहार बताया है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गिरीश तिवारी ने कहा कि प्रदेश के कोटेदारों का लाभांश पहले से ही अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है, जिसके लिए संगठन लंबे समय से संघर्ष कर रहा है। ऐसे में यह नया आदेश उनकी समस्याओं को और बढ़ाने वाला है।

उन्होंने आशंका जताई कि इस निर्णय के लागू होने से प्रदेश में लगभग 30 हजार कोटेदारों की दुकानें प्रभावित हो सकती हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो जाएगा।

इस मुद्दे को लेकर वाराणसी में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने आगे की रणनीति पर चर्चा की। बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार इस आदेश को शीघ्र वापस नहीं लेती है, तो जून माह से खाद्यान्न उठान एवं वितरण कार्य को बंद करने का निर्णय लिया जा सकता है।

बैठक में प्रदेश सचिव अजय जायसवाल, जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष मदन यादव, देवबलि सिंह, प्रभु नारायण पांडेय, दिलीप गिरि, संदीप मिश्रा, तहसील अध्यक्ष आराजी लाइन दिनेश गुप्ता तथा शुभम पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद हुई कार्रवाई, सीमांकन के खूँटे उखाड़ने और धमकी देने का आरोप; पुलिस ने शुरू की जांच   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS,…

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज   रिपोर्ट : विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    मेड़बंदी के बाद दोबारा कब्जे के आरोप में छह पर मुकदमा दर्ज

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी