चेन स्नेचिंग का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास दबोचे गए आरोपी, चोरी की बाइक, तमंचा व नकदी बरामद

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

शाहगंज (जौनपुर): नगर के चूड़ी मोहल्ले में महिला से सोने की चेन छीनने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को रेलवे स्टेशन के समीप से दबोचा गया।

कोतवाली निरीक्षक तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार भोर में कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, चाकू और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपितों में अंबेडकर नगर के जलालपुर थाना क्षेत्र के कन्नूपुर शाहपुर निवासी रमेश लोना तथा आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के डुगडुगवा गांव निवासी दिलीप कुमार शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, फरवरी माह में आरोपितों ने पुरानी बाजार निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी के गले से सोने की चेन छीन ली थी। पूछताछ में दोनों ने घटना को स्वीकार कर लिया है।

मुख्य आरोपित रमेश लोना पर आजमगढ़, अंबेडकर नगर और जौनपुर जिलों में करीब 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    जमालापुर त्रिमुहानी से बसुही नदी के पुराने पुल तक बनेगा पक्का नाला, राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा रहा नाले का दायरा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय…

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    कोदहूं गांव में छुट्टा सांड का आतंक, एक सप्ताह में दो लोगों पर हमला; ग्रामीणों के अनुसार अब तक सात लोग हो चुके हैं घायल     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक