ऑनलाइन पूजा के नाम पर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

महिला एसआई की तहरीर पर कार्रवाई, गूगल विज्ञापन के जरिए फंसाता था लोगों को 

मिर्जामुराद। साइबर ठगी के एक मामले में मिर्जामुराद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई साइबर क्राइम सेल वाराणसी की महिला एसआई दिव्या भदौरिया की तहरीर पर की गई।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी दामोदर प्रसाद धुपद ने समन्वय पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि गूगल पर दिए गए एक विज्ञापन के माध्यम से उसकी बातचीत ‘राधे कुमार’ नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को कामाख्या मंदिर का पुजारी बताकर पूजा-पाठ के जरिए समस्याओं का समाधान करने का दावा किया।

आरोपी ने पहले पीड़ित से 101 रुपये और फिर 900 रुपये फोन-पे के माध्यम से मंगवाए। इसके बाद उसने 5 हजार रुपये की मांग की। जब पीड़ित ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और ठगी का शिकार बनाया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम सेल वाराणसी ने जांच शुरू की। महिला एसआई दिव्या भदौरिया ने मिर्जामुराद थाने के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई अविनाश कुमार सिंह के साथ मिलकर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने ठगी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की पूछताछ जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    भूमि विवादों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर दिया जोर, पौधरोपण, जल निकासी और संचारी रोग नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित…

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    पीडीए अभियान के तहत पौधारोपण कर हरित उत्तर प्रदेश का दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन कर की दीर्घायु की कामना   रिपोर्ट : विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। समाजवादी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण