पत्नी की हत्या कर शव जंगल में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

घरेलू विवाद बना वजह, लोहे की रॉड से पीट पीट कर की हत्या; बोरे में भरकर चकिया जंगल में ठिकाने लगाया शव

 

चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछिया खुर्द गांव में शनिवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र निवासी राधेश्याम की पुत्री सोनी (29) की शादी सात वर्ष पूर्व बिछिया खुर्द निवासी गौतम खरवार से हुई थी। बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शनिवार देर रात गौतम ने पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को बोरे में भरकर चार पहिया वाहन से चकिया क्षेत्र के जलेबियां मोड़ स्थित जंगल में फेंक दिया। इधर, मायके पक्ष को जब सोनी से संपर्क नहीं हुआ तो अनहोनी की आशंका में उन्होंने सदर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में विजय बहादुर ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

    राजातालाब पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाइयां, 1,150 रुपये नकद व 52 ताश के पत्ते बरामद; प्राथमिक विद्यालय की चोरी का भी खुलासा   रिपोर्ट विवेक राय राजातालाब (वाराणसी)। अपराध एवं…

    उमरहा बाजार में ऑटो पार्ट्स की दुकान में चोरी, लाखों का सामान और नकदी ले गए चोर

    शटर उठाकर दुकान में घुसे चोर, बैटरी, लॉक और चेन किट समेत अन्य सामान चोरी; वारदात सीसीटीवी में कैद     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। उमरहा बाजार स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक