एटीएम कार्ड बदलकर छात्र से 29 हजार की ठगी, सीसीटीवी में कैद हुए जालसाज

कछवांरोड स्थित एटीएम में वारदात • तीन युवकों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम 

मिर्जामुराद। क्षेत्र के कछवांरोड चौराहा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में एक बीएससी छात्र के साथ शातिर जालसाजों ने कार्ड बदलकर 29 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सोमवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरासी गांव निवासी शुभम राज शनिवार शाम अपने पिता प्रदीप कुमार का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने कछवांरोड स्थित एटीएम पहुंचा था। उस समय एटीएम के अंदर पहले से तीन युवक मौजूद थे।

छात्र ने बताया कि जैसे ही उसने कार्ड डालकर पैसा निकालने की कोशिश की, ट्रांजेक्शन सफल नहीं हुआ। इसी दौरान पास खड़े एक युवक ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और चालाकी से पिन नंबर देख लिया। मौके का फायदा उठाकर जालसाज ने कार्ड बदल दिया, जिसकी भनक छात्र को नहीं लगी।

पैसा न निकलने पर छात्र घर लौट गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 29 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। रविवार को बैंक बंद होने के कारण वह जानकारी नहीं ले सका। सोमवार को जब वह एसबीआई की चौरी शाखा पहुंचा, तो पता चला कि उसके खाते से कई बार में रकम निकाली गई है। जांच में यह भी सामने आया कि उसका एटीएम कार्ड बदलकर एसबीआई का दूसरा कार्ड दे दिया गया था।

घटना की सूचना पर पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा