सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, कार चालक पर मुकदमा दर्ज

सुंदरलाल चौराहे के पास हुआ था हादसा, कई दिनों तक चला इलाज 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बालाजी नगर कॉलोनी निवासी त्रिभुवन सिंह 28 मार्च की सुबह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सुंदरलाल चौराहा से मालवीय भवन के बीच एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक की बेटी श्वेता सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित कार के नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा