कमरे में घुसकर सुपरवाइजर की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई

वाहन नंबर को लेकर दिन में हुआ था विवाद • रात में तीन युवकों ने घर में घुसकर किया हमला • पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच

 

पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखिया (विंदा मोड़) में दबंगों की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है, जहां एक कंपनी में कार्यरत सुपरवाइजर के किराए के कमरे में घुसकर कुछ युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एग्रो पार्क करखियाव स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अभिजीत सिंह (निवासी सहतवा, जनपद बलिया) का सोमवार दोपहर वाहन नंबर लगाने को लेकर पिंडरा निवासी विनोद यादव से विवाद हो गया था।

बताया जाता है कि इसी विवाद के चलते रात करीब साढ़े 9 बजे तीन युवक बाइक से अभिजीत के किराए के मकान पर पहुंचे और जबरन कमरे में घुसकर लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि विनोद यादव की गाड़ी को लेकर दोबारा कोई आपत्ति जताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के दौरान जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाकर पीछे हटने को मजबूर कर दिया। मारपीट में घायल अभिजीत के हाथ, पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में उपचार दिलाया गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    10 मीट्रिक टन बीज खरीदने के बाद फसल खराब, किसानों को आर्थिक नुकसान का आरोप     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। खराब गुणवत्ता का संकर मक्का बीज बेचकर…

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल