ऑपरेशन ‘चक्रव्यूह’ में बड़ी सफलता, 30 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

कैण्ट ओवरब्रिज के पास पुलिस की कार्रवाई, ओडिशा से लाकर वाराणसी में खपाने की थी तैयारी 

 

वाराणसी। जनपद में अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत सिगरा पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 30.745 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल, अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त सिगरा ईशान सोनी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला की टीम कैण्ट ओवरब्रिज के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक पिकअप वाहन में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।

सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने अमूल डेयरी एनईआर पार्क के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 30.745 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान संतोष कुमार बेहरा पुत्र धरणीधर बेहरा एवं रोहित साहू पुत्र मदन मोहन साहू, निवासी ग्राम सानुला, थाना ठाकुरगढ़, जिला अनुगुल (ओडिशा) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों तस्कर गांजा को अन्य राज्यों से लाकर वाराणसी में सप्लाई करने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में सिगरा प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला समेत रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कुमार गौरव, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार बंधु तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    10 मीट्रिक टन बीज खरीदने के बाद फसल खराब, किसानों को आर्थिक नुकसान का आरोप     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। खराब गुणवत्ता का संकर मक्का बीज बेचकर…

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल