नालों पर अतिक्रमण अब ड्रोन की नजर में, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

महापौर व नगर आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण • काजी हाउस की बदहाली पर जताई नाराजगी • जलनिकासी बाधित होने पर कार्रवाई की चेतावनी

 

वाराणसी। शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने अब सख्ती का रुख अपनाया है। नालों पर हुए अतिक्रमण और गंदगी की सटीक स्थिति जानने के लिए ड्रोन सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रमरेपुर, लालपुर और अकथा वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

निरीक्षण की शुरुआत रमरेपुर वार्ड स्थित काली मंदिर से भक्ति नगर रोड के नाले से हुई, जो शांतिपुरम कॉलोनी से होकर वरुणा नदी में गिरता है। यहां नाले की स्थिति खराब मिलने पर महापौर ने नाराजगी जताई। इसके बाद टीम अकथा वार्ड के नरोखर नाले पर पहुंची, जहां अशोक इंस्टीट्यूट के पास नाले में भारी गंदगी और किनारों पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण पाया गया।

महापौर ने निर्देश दिया कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से नालों का सीमांकन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अतिक्रमण चिह्नित कर हटाने और सफाई कार्य प्रभावी ढंग से कराया जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जल निकासी के मार्ग में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में लालपुर-मीरापुर बसही क्षेत्र के ऐढ़े गांव स्थित काजी हाउस का भी निरीक्षण किया गया। यहां स्वच्छता व्यवस्था बेहद खराब मिली और पशुपालन व बाउंड्री निर्माण कार्यों में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। इस पर महापौर ने तत्काल सुधार के निर्देश देते हुए नगर आयुक्त को संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा।

महापौर ने कहा कि बारिश से पहले सभी नालों की सफाई और अतिक्रमण हटाना प्राथमिकता है, ताकि शहरवासियों को जलभराव की समस्या से राहत मिल सके। इस दौरान पार्षद अशोक मौर्य, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    10 मीट्रिक टन बीज खरीदने के बाद फसल खराब, किसानों को आर्थिक नुकसान का आरोप     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। खराब गुणवत्ता का संकर मक्का बीज बेचकर…

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    तीन दिन से लापता थी एमएससी की छात्रा, पुलिस ने ताला तोड़कर बरामद किया शव     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  रोहनिया (वाराणसी)। बच्छांव क्षेत्र में एक बंद मकान के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    खराब मक्का बीज बेचने के आरोप में कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल