सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो भेजें, पाएं 500 रुपये इनाम: नगर आयुक्त

दुकानों के बाहर डस्टबिन अनिवार्य • नियम तोड़ने पर नोटिस के बाद जुर्माना • सफाई व्यवस्था सुधारने को सख्त निर्देश

वाराणसी। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए नई पहल की घोषणा की है। अब सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों की फोटो भेजने वाले नागरिकों को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य आमजन की भागीदारी से शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना है।

नगर आयुक्त ने रेस्टोरेंट, मिठाई और चाट दुकानदारों के लिए दुकानों के बाहर डस्टबिन रखना अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि आदेश का पालन न करने वालों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा, इसके बाद भी सुधार न होने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

बैठक के दौरान नगर आयुक्त ने वरुणा नदी में फैली जलकुंभी के बीच एंटी-लार्वा छिड़काव तेज करने के निर्देश दिए, ताकि मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके। साथ ही ऐढ़े स्थित गौशाला में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया गया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य अभियंता आर.के. सिंह, जलकल विभाग के सचिव विश्वनाथ गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सुरेंद्र कुमार चौधरी सहित नगर निगम एवं जलकल विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा