वीडीए ने शुरू की ऑनलाइन एनओसी सेवा, अब घर बैठे मिलेगी मंजूरी

कार्यालय के चक्कर से मिलेगी राहत, लैंड यूज से लेकर पेट्रोल पंप तक की एनओसी ऑनलाइन, प्रक्रिया होगी पारदर्शी और समयबद्ध

 

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए ऑनलाइन एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) सेवा का शुभारंभ कर दिया है। मंगलवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने वीडीए कार्यालय में इस डिजिटल प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया। नई व्यवस्था के लागू होने से अब लोगों को विभिन्न एनओसी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही आवेदन कर सकेंगे और उन्हें समयबद्ध तरीके से एनओसी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल भी बनेगी।

नई प्रणाली के अंतर्गत लैंड यूज, बार, सराय, पेट्रोल पंप सहित अन्य आवश्यक एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। साथ ही पटाखा लाइसेंस के लिए भी अब डिजिटल माध्यम से आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

वीडीए के पोर्टल पर आवेदक आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे और अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी भी ऑनलाइन प्राप्त कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण की सूचना डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने कहा कि यह पहल ई-गवर्नेंस और डिजिटल इंडिया के तहत नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे एनओसी जारी करने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और अनावश्यक देरी की समस्या समाप्त होगी।

इस अवसर पर सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा तथा नगर नियोजक प्रभात कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम के आवास पर जुटे नेता और कार्यकर्ता, शिक्षा, संघ एवं संगठन में योगदान को किया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)।…

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह; खेलों को बताया व्यक्तित्व विकास का माध्यम     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के पुआरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा